Type Here to Get Search Results !

PAN CARD KAISE DOWNLOAD KARE

Pan card  Dowanload kare :- अगर आपका Pan Card खो गया है तो घर बैठे 2 मिनट में डाउनलोड करें: Pan Card कैसे डाउनलोड करें ऑनलाइन Pan Card आज के समय में भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। जिसकी हमें कहीं कहीं जरूरत पड़ती है। Pan Card का इस्तेमाल कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और बैंक खाता खुलवाने जैसे कामों में किया जाता है। अगर आपका Pan Card कहीं खो गया है या आपने नया Pan Card बनवा लिया है और वह आपके घर नहीं पहुंचा है। तो आप आसानी से ऑनलाइन Pan Card डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप Pan Card को आधार से भी लिंक कर सकते हैं। सिर्फ 10 मिनट में आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन Pan Card डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपका Pan Card भी खो गया है या नया बन गया है तो आप हमारे द्वारा नीचे दी गई जानकारी के अनुसार Pan Card online Download कर सकते हैं।

Pan Card क्या है

Pan Card अकाउंट नंबर का इस्तेमाल टैक्स चुकाने, बैंक अकाउंट खोलने, निवेश करने जैसे कामों के लिए किया जाता है। Pan Card में पैन नंबर और कार्ड धारक की पहचान की जानकारी होती है। कार्ड नंबर में किसी भी व्यक्ति का टैक्स और निवेश संबंधी डेटा होता है। इसलिए Pan Card एक जरूरी दस्तावेज है। जो देश के हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। अगर आप भी Pan Card बनवाना चाहते हैं या खोया हुआ Pan Card online Download करना चाहते हैं तो हमारे द्वारा नीचे दी गई जानकारी को फॉलो करें।

 

Pan Card डाउनलोड करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

डुप्लीकेट Pan Card डाउनलोड करने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हैं


  • आधार कार्ड
  • Pan Card नंबर
  • मोबाइल नंबर

Pan Card कैसे डाउनलोड करें

Pan Card आपको उसी पोर्टल से डाउनलोड करना होगा जिससे आपने इसे बनाया है। Pan Card भारत में तीन तरह के पोर्टल से बनाए जाते हैं। पहला NSDL , दूसरा UTI  और तीसरा इनकम टैक्स पोर्टल से बनता है। इसमें वह पोर्टल जिससे आपने अपना Pan Card बनाया है। Pan Card को उसी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। आपका Pan Card किस पोर्टल से जनरेट हुआ है, यह जानकारी आपके Pan Card के पीछे लिखी होती है। तीनों पोर्टल्स से Pan Card डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं। जिससे उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन Pan Card डाउनलोड कर सकता है। Pan Card online Download करने के तीनों तरीके हमने नीचे दिए हैं। अब आपका Pan Card जिस भी पोर्टल से बना है आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

 

NSDL  पोर्टल से Pan Card कैसे डाउनलोड करें

अगर आपका Pan Card NSDL  की आधिकारिक वेबसाइट से जनरेट हुआ है तो इसे डाउनलोड करने का तरीका इस प्रकार है।

 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको NSDL  की वेबसाइट खोलनी होगी।
  • इसके बाद डाउनलोड -Pan Card के विकल्प पर क्लिक करें, जिसका सीधा लिंक भी नीचे उपलब्ध कराया गया है।
  • जिसके बाद आपको होम पेज पर Pan Card Number, Aadhar  Number और DOB डालकर कैप्चर कोड डालकर सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और गेट OTP पर क्लिक करें और OTP  दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • OTP  सबमिट करने के बाद Pan Card डाउनलोड करने के लिए आपको 8.26 रुपये चुकाने होंगे।
  • जिसके बाद आप PDF   के जरिए अपना Pan Card डाउनलोड कर सकते हैं।

UTI  पोर्टल से Pan Card कैसे डाउनलोड करें

अगर आपका Pan Card UTI  पोर्टल से बनाया गया है तो इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।

 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको UTI  की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर डाउनलोड -Pan Card के विकल्प पर क्लिक करें, इसका सीधा लिंक भी नीचे उपलब्ध कराया गया है।
  • इसके बाद होम पेज पर Pan Card नंबर, जन्मतिथि और कैपचर कोड डालकर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद अगले पेज पर आपके सामने आपके Pan Card से जुड़ा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी खुल जाएगा, अब आपको कैप्चर कोड दर्ज करना होगा और Get OTV पर क्लिक करना होगा।
  • अब अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP  दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद आपको Pan Card डाउनलोड करने के लिए 8.26 रुपये चुकाने होंगे।
  • अंत में आप अपना Pan Card PDF   माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • Pan Card कैसे डाउनलोड करें आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
  • अगर आपका Pan Card आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से बना है तो उसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।

 

सबसे पहले आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना होगा।

  • फिर आपको डाउनलोड -पैन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा और कंटिन्यू पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP  आएगा, OTP  भरकर आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके Pan Card की PDF   कॉपी आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेज दी जाएगी।


Tags